विदेश की खबरें | हजारों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना जरूरी था: रूस सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव से जब हिरासत में लिये गए लोगों के साथ सख्त बर्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अनधिकृत प्रदर्शनों में शामिल होने के लिये जिम्मेदार हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव से जब हिरासत में लिये गए लोगों के साथ सख्त बर्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अनधिकृत प्रदर्शनों में शामिल होने के लिये जिम्मेदार हैं।
पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, ''कानून का कार्यान्वयन कराने वाली एजेंसियों ने तनावपूर्ण हालात पैदा नहीं किये बल्कि बिना अनुमति के की गई रैलियों में हिस्सा लेने वालों ने ऐसा किया।''
नवलनी नर्व एजेंट (जहर) हमले के पांच महीने बाद जर्मनी से इलाज कराकर रूस लौटे थे।
पुतिन के मुखर आलोचक नवलनी (44) को 17 जनवरी को गिरफ्तार किये जाने के बाद रूस में विशाल विरोध प्रदर्शन हुए थे।
मॉस्को की एक अदालत ने नवलनी को जर्मनी में इलाज कराने के दौरान जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में दो साल आठ महीने की सजा सुनाई थी।
इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया था। साथ ही मॉस्को तथा सेंट पीटर्सबर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)