देश की खबरें | भाजपा को हटाने के लिए बड़ा गठबंधन बनाना आवश्यक : शिवपाल यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हटाने के लक्ष्य के साथ सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर प्रयागराज पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को पदच्युत करने के लिए बड़ा गठबंधन बनाना आवश्यक है।

प्रयागराज, 22 अक्टूबर उत्तरप्रदेश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हटाने के लक्ष्य के साथ सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर प्रयागराज पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को पदच्युत करने के लिए बड़ा गठबंधन बनाना आवश्यक है।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, “जब सत्ता में परिवर्तन करना है तो समाजवादी पार्टी सहित सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा। इसमें समाजवादी पार्टी को प्राथमिकता पर रखना है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। किसानों को न समर्थन मूल्य मिल रहा है और न कहीं सुविधाएं मिल रही हैं। नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की महंगाई से आम जनता परेशान है।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले बहुत से वादे किए थे, लेकिन सरकार में आने के बाद गलत निर्णय और गलत कानून पारित करने की वजह से देश की जो हालत हुई है, उससे किसान, नौजवान, व्यापारी वर्ग सभी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला धन वापस लाने का नारा दिया था और देश में कितना काला धन आया, यह सबको पता है। भाजपा ने भ्रष्टाचार 100 दिन में खत्म करने और दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। ये सभी वादे कहां पूरे हुए।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि विदेश नीति के मामले में भी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। सरकार पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध नहीं रख पाई। ये अच्छी अच्छी बातें करते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक चार बार बिजली की दरें बढ़ाई हैं जिससे आम जनता परेशान है।

शिवपाल यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था भी नियंत्रण में नहीं है। लखीमपुर खीरी की घटना सबके सामने है। लोकतंत्र में तो धरना प्रदर्शन करने का सबको अधिकार है, लेकिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को धमकी दी कि सुधर जाओ। ऐसी धमकी पर प्रधानमंत्री को पहले ही दिन गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि उनका सामाजिक परिवर्तन रथ मथुरा से निकला है जो आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बुंदेलखंड, फतेहपुर, कौशांबी होते हुए प्रयागराज पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड