देश की खबरें | लोगों के मन से कोरोना वायरस का डर खत्म करना जरूरी : बघेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों, खासतौर पर संक्रमित मरीजों के मन से कोविड-19 का डर खत्म करने की जरूरत का रविवार को जिक्र किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, छह सितंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों, खासतौर पर संक्रमित मरीजों के मन से कोविड-19 का डर खत्म करने की जरूरत का रविवार को जिक्र किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने अभी तक महामारी के खिलाफ आधी लड़ाई जीती है और इसे थके बगैर पूरा जीतना होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश एक दिन में 397 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहकर्मियों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में महामारी की स्थिति का जायजा लेने के दौरान यह कहा।

उन्होंने बैठक में कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने से, लोगों के, खासतौर पर मरीजों के मन में डर समा गया है और इसे खत्म करने की जरूरत है। इसलिए, अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। ’’

यह भी पढ़े | Thomas Isaac Tests COVID-19 Positive: केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक कोरोना पॉजिटिव, राज्य में COVID-19 के 3 हजार से अधिक नए केस.

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को वार्ड में मरीजों की स्थिति की जानकारी के लिये नियमित रूप से जाना चाहिए। टेलीमेडिसिन या वीडियो/व्हाट्सऐप कॉल का उपयोग सलाह देने में किया जा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आधी लड़ाई जीत ली है और यह महामारी के चरम की अवधि है। इन परिस्थितियों में बगैर थके और कहीं रूके बगैर युद्ध जीतना होगा। स्वास्थ्य एवं सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त कोशिश स्वभाविक रूप से बहुत जल्द रंग लाएगी। ’’

उन्होंने जिलाधिकारियों से जिला स्तर पर इलाज का उपयुक्त इंतजाम करने को कहा, ताकि मरीज शहरों का रुख नहीं करें।

शनिवार तक राज्य में कोविड-19 के 43,163 मामले आये थे। अब तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\