एजेंसी न्यूज

आईपीएल नीलामी की मेजबानी के लिए चुने गए पांच संभावित स्थलों में इस्तांबुल भी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी के अनुसार इस्तांबुल उन पांच संभावित स्थलों में शामिल है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी की मेजबानी की दावेदारी में शामिल हैं.

आईपीएल नीलामी की मेजबानी के लिए चुने गए पांच संभावित स्थलों में इस्तांबुल भी
IPL

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी के अनुसार इस्तांबुल उन पांच संभावित स्थलों में शामिल है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी की मेजबानी की दावेदारी में शामिल हैं. तुर्की की राजधानी और आम तौर पर नीलामी की मेजबानी करने वाले बेंगलुरू के अलावा नयी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी दावेदारों में शामिल हैं. आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला हालांकि आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में किया जाएगा जो नए अध्यक्ष अरूण सिंह धूमल की अध्यक्षता में जल्द ही पहली बार बैठक करेगी.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन हम इस्तांबुल पर गौर कर रहे हैं. कोविड महामारी शुरू होने के बाद से हम टीम और उनके अधिकारियों से सामान्य माहौल में नहीं मिले हैं और इस तरह हम ऐसा कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम फैसला हालांकि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद किया जाएगा.’’ यह भी पढ़ें : उम्मीद है विराट पाकिस्तान जैसी पारी हमारे खिलाफ नहीं खेलेंगे: स्कॉट एडवर्ड्स

पिछले साल के विपरीत इस साल छोटी नीलामी होगी. सभी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा गया है जिन्हें वे अपने साथ बरकरार रखेंगी. साथ ही अगले साल के लिए वेतन की सीमा को भी बढ़ाकर 90 करोड़ से 95 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).