विदेश की खबरें | इजराइल के लोगों ने नेतन्याहू की योजना के खिलाफ ‘विरोध दिवस’ मनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रस्ताव के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को “तानाशाही के विरोध का दिन” शुरू किया।
प्रस्ताव के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को “तानाशाही के विरोध का दिन” शुरू किया।
बच्चों को स्कूल छोड़ने से पहले देश भर में माता-पिता ने उनके साथ प्रदर्शन किया। वहीं उत्तरी शहर हाइफा में कुछ लोगों ने छोटी नौकाओं से नौवहन मार्ग अवरुद्ध करने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने न्यायिक परिवर्तनों को गति देने में मदद करने वाले एक रूढ़िवादी विचारक संस्था (थिंक टैंक) के कार्यालयों पर मोर्चाबंदी कर दी।
नेतन्याहू के कानूनी फेरबदल के प्रस्ताव पर हंगामे से इजराइल में हाल के दौर में सबसे बुरा घरेलू संकट शुरू हो गया है। विरोध प्रदर्शनों में हजारों लोगों के जुटने व हिंसक होने के अलावा पूरे समाज में भी इसे लेकर विरोध बढ़ता दिख रहा है। व्यापार जगत के नेताओं और कानूनी अधिकारियों ने योजना के विनाशकारी प्रभावों पर बात की है। विरोध से इजराइली सेना भी अछूती नहीं दिख रही और उसमें भी इसे लेकर असंतोष दिख रहा है।
नेतन्याहू ने लंबे सियासी गतिरोध के बाद दिसंबर के अंत में पद संभाला था और उनके सहयोगियों का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य अदालत पर लगाम लगाना है जिसने अपनी हद पार की है।
आलोचकों का कहना है कि प्रस्तावित बदलाव ‘जांच और संतुलन’ की व्यवस्था को पलट देगा और इजराइल को सत्तावाद की ओर धकेल देगा।
आलोचकों का यह भी कहना है कि भ्रष्टाचार के मुकदमे झेल रहे नेतन्याहू व्यक्तिगत शिकायतों से व्यथित हैं और बदलाव के माध्यम से आरोपों से बचने का रास्ता खोज सकते हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हालांकि कुछ भी गलत करने से इनकार किया और कहा कि कानूनी बदलावों का उनके मुकदमे से कुछ लेना देना नहीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

