विदेश की खबरें | बिजली-पानी से वंचित उत्तरी गाजा में इजराइली सैनिकों का हमास के खिलाफ अभियान तेज हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास के खिलाफ सात सप्ताह से जारी इजराइली सेना के अभियान की वजह से इस क्षेत्र में लोग कई से हफ्तों से बिजली, पानी या मानवीय सहायता से वंचित हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमास के खिलाफ सात सप्ताह से जारी इजराइली सेना के अभियान की वजह से इस क्षेत्र में लोग कई से हफ्तों से बिजली, पानी या मानवीय सहायता से वंचित हैं।

इजराइली सैनिकों का अभियान इन दिनों जबालिया शिविर में संघर्ष चल रहा है। गाजा शहर के पास स्थित घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में 1948 के युद्ध के शरणार्थियों के परिवार रहते हैं।

इजराइल पिछले कई हफ्तों से यहां बमबारी कर रहा है और सेना का दावा है कि गाजा शहर के अधिकतर हिस्सों से खदेड़े जाने के बाद हमास के लड़ाके यहां और अन्य पूर्वी जिलों में छिपे हुये हैं।

सेना ने कहा कि सुरक्षा बल जबालिया क्षेत्र में ‘‘जंग की तैयारी’’ कर रहे हैं।

इजराइली सेना के अनुसार, उन तीन सुरंगों को तबाह कर दिया गया जहां हमास के लड़ाके छिपे हुए थे। साथ ही रॉकेट प्रक्षेपक को भी नष्ट कर दिया गया। इजराइली सेना ने हाल के दिनों में ‘‘12 से अधिक’’ चरमपंथियों के मारे जाने का दावा भी किया है।

हमास की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, सोमवार को एक अस्पताल के पास इजराइली सैनिकों और टैंक के हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस जगह पर इजराइली सेना ने हमास के चरमपंथियों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा किया है।

सेना द्वारा जारी वीडियो में इजराइली सैनिक जबालिया में गश्त करते हुए दिख रहे हैं और उनके चारों ओर गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\