विदेश की खबरें | इजराइल ने कहा कि वह गाजा पट्टी पर हमले तेज कर रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, मानवीय सहायता के एक दूसरे काफिले के, मिस्र से रविवार की दोपहर गाजा में प्रवेश करने की खबर है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, मानवीय सहायता के एक दूसरे काफिले के, मिस्र से रविवार की दोपहर गाजा में प्रवेश करने की खबर है।

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश गाजा में हमले तेज कर रहा है और जमीनी हमले भी किये जाने की संभावना बढ़ रही है ।

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष 16 दिन से जारी है और दोनों पक्षों के बीच हो चुके पांच गाजा युद्धों में सबसे घातक है।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि गाजा में मरने वालों की संख्या कम से कम 4,651 तक पहुंच गई है, जबकि घेरेबंदी वाले क्षेत्र में 14,254 अन्य लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर को हमास की ओर से इजराइल में किये गये हमले के बाद से, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इजराइली हमले में 93 फलस्तीनी भी मारे गए और 1,650 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं।

हमास के हमले में इजराइल में 1400 से अधिक लोग मारे गये थे । समझा जाता है कि हमास ने 203 लोगों को बंधक भी बना रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\