विदेश की खबरें | इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलें दागीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल ने कहा कि इससे पहले ईरान परमाणु हथियार बना पाता यह हमला जरूरी था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल ने कहा कि इससे पहले ईरान परमाणु हथियार बना पाता यह हमला जरूरी था।

इजराइल के हमले के बाद ईरान ने भी शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए।

शनिवार सुबह यरुशलम के ऊपर आसमान में सायरन और धमाकों की आवाजें फिर सुनाई दीं जो इस बात का संकेत देती हैं कि ईरान ने फिर से हमला किया है। हमलों के बीच इजराइली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों में जाने का आग्रह किया है।

ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले ईरानी वेबसाइट ‘नूर न्यूज’ ने कहा कि नए हमले शुरू किए गए हैं। तेल अवीव में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने कम से कम दो ईरानी मिसाइलों को जमीन पर गिरते देखा।

ईरान की तरफ से दूसरे दिन किए गए हमलों में घायल हुए सात लोगों का तेल अवीव के एक अस्पताल में इलाज किया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

इजराइल की अग्निशमन और बचाव सेवाओं ने कहा कि प्रक्षेपास्त्र के एक इमारत से टकराने के कारण ये लोग घायल हुए।

इस बीच, शनिवार आधी रात के बाद मध्य तेहरान में विस्फोटों और ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा लक्ष्यों पर की गई गोलीबारी की आवाजें गूंजने लगीं।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने तेहरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लगने की खबर दी है, साथ ही ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें धुएं का गुबार और लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार को एक संदेश में कहा, ‘‘ हम उन्हें इस अपराध के बाद बच कर नहीं निकलने देंगे।’’

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि इजराइली हमलों में 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक घायल हुए।

इजराइली स्वास्थ्य सेवाओं ने कहा कि तेल अवीव में बमबारी में 34 लोग घायल हुए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी हवाई रक्षा प्रणाली ईरान की ओर से इजराइल पर जवाबी कार्रवाई में दागी गई मिसाइल को रोकने में मदद कर रही है।

इजराइल की सेना ने कहा कि करीब 100 ठिकानों पर शुरुआती हमले में करीब 200 विमान शामिल थे।

इजराइल ने जिन स्थानों पर हमला किया उनमें नतांज में ईरान का मुख्य परमाणु-संवर्धन केन्द्र शामिल है। एक खबर के अनुसार इजराइल ने तेहरान से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित फोर्डो में एक अन्य परमाणु-संवर्धन केन्द्र पर भी हमला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड