देश की खबरें | गोवा या केरल में हो सकता है आईएसएल, नवंबर में कोलकाता में हो सकता है आईलीग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन गोवा या केरल में हो सकता है जबकि आईलीग मैचों का आयोजन नवंबर में कोलकाता में होना तय है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन गोवा या केरल में हो सकता है जबकि आईलीग मैचों का आयोजन नवंबर में कोलकाता में होना तय है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) कोविड-19 महामारी को देखते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में एक ही शहर में आयोजित करना चाहता है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2261 नए मामले पाए गए: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एआईएफएफ की लीग समिति की मंगलवार को ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें देश की इन दो शीर्ष लीग के संभावित स्थलों पर तिथियों पर चर्चा की गयी।

एआईएफएफ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता की अगुवाई में लीग समिति की बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘एफएसडीएल (आईएसएल का प्रायोजक) केरल और गोवा में से किसी एक राज्य में आईएसएल सत्र का आयोजन करने के लिये अधिकारियों से बात कर रहा है। ’’

यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘समिति ने अस्थायी तौर पर 2020-21 का हीरो आईलीग का आयोजन कोलकाता में करने का अस्थायी फैसला कर लिया है लेकिन इसके लिये राज्य संघ को राज्य सरकार से लिखित में जरूरी मंजूरी लेनी होगी। ’’

जहां तक सेकेंड डिवीजन की लीग का सवाल है तो समिति ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में इसके आयोजन का प्रस्ताव रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\