देश की खबरें | क्या बिहार में पूजा और मूर्ति विसर्जन करना अपराध है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार के मुंगेर जिले में देवी दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान कथित तौर पर हुई पुलिस गोलीबारी की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की जद(यू)-भाजपा सरकार पर हमला बोला और सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार की सरकार में अब पूजा करना और मूर्ति विसर्जन अपराध हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार के मुंगेर जिले में देवी दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान कथित तौर पर हुई पुलिस गोलीबारी की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की जद(यू)-भाजपा सरकार पर हमला बोला और सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार की सरकार में अब पूजा करना और मूर्ति विसर्जन अपराध हो गया है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मुन सिंघवी ने आरोप लगाया कि ‘सुशासन बाबू’ की सरकार में बिहार में अपराध और खासकर जघन्य अपराध के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़े | प्‍याज की किल्‍लत जल्द होगी दूर, महज 75 दिनों में तैयार होने वाली नई किस्‍म तैयार.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों पर आक्रमण किया गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। यह सब इस पावन महीने में किया गया। बिहार और भारत में मां दुर्गा का क्या स्थान है, यह बताने की जरूरत नहीं है।’’

सिंघवी ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस की ओर से बर्बरता और क्रूरता की हर सीमा को पार किया गया है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप, कहा-चुनाव नतीजों के बाद आरजेडी-कांग्रेस के साथ जाकर 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का सपना देख रहे सीएम.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यह जलियांवाला बाग में गोलीबारी का आदेश देने वाले जनरल डायर वाला व्यवहार नहीं है?’’

कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा, ‘‘क्या सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विसर्जन करना पाप है? क्या अब बिहार में पूजा करना अपराध हो गया है?’’

सिंघवी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार की सरकार में 2005 से 2019 के दौरान जघन्य अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन औसतन 750 जघन्य अपराध होते हैं। बड़े पैमाने पर महिला विरोधी अपराध होते हैं। हत्या के मामले में बिहार का स्थान पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। दंगों में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले मुंगेर जिले में देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान गोलीबारी और पथराव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह घटना मुंगेर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात हुई ।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हो गयी । हालांकि प्रशासन ने कहा कि वह भीड़ के बीच से किसी के द्वारा चलाई गई गोली से मारा गया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\