जरुरी जानकारी | इरकॉन इंटरनेशनल ने रेलवे से हासिल किया 400 करोड़ रुपये मूल्य का ठेका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इरकॉन इंटरनेशनल ने बुधवार को कहा कि उसने रेल मंत्रालय से 400 करोड़ रुपये मूल्य का अनुबंध हासिल किया है।
नयी दिल्ली, 23 सितंबर इरकॉन इंटरनेशनल ने बुधवार को कहा कि उसने रेल मंत्रालय से 400 करोड़ रुपये मूल्य का अनुबंध हासिल किया है।
यह अनुबंध रेलवे लाइनों के ऊपर सड़क पुल के निर्माण से जुड़ा है। ऐसे नौ सड़क पुल बनाये जायेंगे।
कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘इरकॉन इंटरनेशनल लि. ने रेल मंत्रालय से नौ सड़क पुल (रोड ओवर ब्रिज- आरओबी) का ठेका हासिल किया है। इन परियोजनाओं का मूल्य 400 करोड़ रुपये है।’’
कंपनी को यह ठेका सार्वजनिक उपक्रमों के बीच प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये मिला है।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.
इस संबंध में सार्वजनिक उपक्रम और संबंधित क्षेत्रीय रेलवे के बीच आपसी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)