जरुरी जानकारी | ईरानी ने वस्त्र उद्योग से ‘अवसरों के व्यवसायीकरण’ के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने कई अवसरों को जन्म दिया है और वस्त्र उद्योग को इन संभावनाओं का लाभ उठाते हुये इनका व्यवसायीकरण करना चाहिए।

कोलकाता, 25 जुलाई कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने कई अवसरों को जन्म दिया है और वस्त्र उद्योग को इन संभावनाओं का लाभ उठाते हुये इनका व्यवसायीकरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कपड़ा क्षेत्र हमेशा सब्सिडी की तलाश में रहता है, लेकिन सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि सब्सिडी, करदाताओं का धन है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

ईरानी ने आईसीसी द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा ‘‘अवसरों को देखने और एक अन्य संकट का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि इस समय व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) श्रेणी ऐसा ही एक उत्पाद है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत महामारी उभरने के बाद पीपीई श्रेणी में एक नई ताकत बनकर उभरा है।’’

ईरानी ने कपड़ा पार्कों के बारे में कहा कि संप्रग शासन के दौरान इसमें राज्य सरकारों के लिए कोई भूमिका नहीं थी।

उन्होंने कहा कि अगर रोजगार के अवसरों को बढ़ाना हैं, तो राज्य सरकारों को इन पार्कों के कामकाज की देखरेख करनी होगी।

उन्होंने कहा कि सब्सिडी का लाभ उठाने के बाद इन पार्कों के कई प्रवर्तक भाग गए।

उन्होंने कालीन उद्योग को सरकार की तरफ से पूरी सहायता का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\