विदेश की खबरें | ईरान ने ब्रिटेन और नॉर्वे के राजदूतों को तलब किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसने शनिवार को शेरक्लिफ को तलब कर ईरान सरकार के विरोधी कहे जाने वाले इन मीडिया संस्थानों को पनाह देने पर नाराजगी जताई।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि इन समाचार संस्थानों के कार्यक्रमों के कारण ईरान में अशांति पैदा हुई और दंगे फैले।

ईरान ने कहा कि उसका मानना है कि ये समाचार एजेंसियां अपनी खबरों के जरिए ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही हैं और इसकी संप्रभुता के खिलाफ काम कर रही हैं।

समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने खबर दी है कि मंत्रालय ने नॉर्वे के राष्ट्रपति मसूद कराखानी के संसद में दिए हालिया बयानों को लेकर नॉर्वे के राजदूत को भी तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि ईरानी धर्माचार पुलिस की हिरासत में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान के प्रांतों और राजधानी तेहरान में तनाव पैदा हो गया था। सरकारी टीवी चैनलों ने शनिवार को बताया कि 17 सितंबर को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)