विदेश की खबरें | परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ सकता है ईरान : खुफिया विभाग के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तेहरान, नौ फरवरी (एपी) ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया कि अगर देश पर लागू किए गए कठोर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध जारी रहते हैं तो तेहरान अपनी परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ सकता है। सरकारी टीवी चैनल ने मंगलवार को यह खबर दी।

तेहरान, नौ फरवरी (एपी) ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया कि अगर देश पर लागू किए गए कठोर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध जारी रहते हैं तो तेहरान अपनी परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ सकता है। सरकारी टीवी चैनल ने मंगलवार को यह खबर दी।

मंत्री महमूद अलवी का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि विरले मौके पर ही सरकारी अधिकारी ने यह कहा है ईरान अपनी परमाणु परियोजना को फिर से शुरू कर सकता है। तेहरान हमेशा से कहता रहा है कि उसकी परियोजना शांतिपूर्ण है।

देश के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामेनेइ ने 1990 के दशक में जारी फतवे में कहा था कि परमाणु हथियार निषिद्ध हैं।

खबर के अनुसार, अलवी ने कहा, ‘‘हमारी परमाणु परियोजना शांतिपूर्ण है और सुप्रीम नेता का फतवा परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करता है। लेकिन अगर ईरान को उस दिशा में धकेला गया तो वह ईरान की नहीं बल्कि उनकी गलती होगी।’’

हालांकि, अलवी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ईरान की योजना परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में बढ़ने की नहीं है।

एपी अर्पणा पवनेश

पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\