विदेश की खबरें | परमाणु वार्ता समाप्त होने का समय निकट आने के बीच ईरान ने दिए मिले-जुले संकेत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान के राष्ट्रपति ने वार्ता का बचाव किया, लेकिन देश के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने इस गतिरोध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया।

ईरान के राष्ट्रपति ने वार्ता का बचाव किया, लेकिन देश के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने इस गतिरोध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया।

ईरान और चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी व यूरोपीय संघ के बीच 2015 में परमाणु समझौता हुआ था, लेकिन 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अपने देश के बाहर निकलने की घोषणा कर दी, जिसके बाद समझौता अधर में लटक गया था। इस समझौते को लेकर वियना में अप्रत्यक्ष वार्ता के दौरान इसमें अमेरिका को पुन: शामिल करने और ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध फिर से बहाल करने के लिए राजी करने का प्रयास किया गया।

हालिया दिनों में पश्चिमी राजनयिकों ने संकेत दिए कि वार्ता अपने निष्कर्ष तक पहुंच गई है और अंतिम फैसला ईरान को करना है। ईरान की शक्तिशाली सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शामखानी ने बृहस्पतिवार तड़के एक ट्वीट करके इस गतिरोध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान की सैद्धांतिक मांगों को लेकर अमेरिका का रुख, उसके अनुचित प्रस्ताव और जल्दबाजी में समझौते करने का अनुचित दबाव यह दर्शाता है कि अमेरिका की एक ऐसा मजबूत समझौता करने में दिलचस्पी नहीं है, जो दोनों पक्षों को संतुष्ट करता हो।’’

इसके कुछ ही देर बाद देश के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा, ‘‘सरकार सर्वोच्च नेता द्वारा तय ढांचे के जरिए बातचीत कर रही है और वह घोषित की गई किसी भी लाल रेखा से न तो पीछे हटी है और ना ही हटेगी।

ईरान की असैन्य सरकार सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के तहत काम करती है और हर मामले में अंतिम फैसला करने का अधिकार उन्हीं को है।

इससे पहले वियना में रूस के राजदूत मिखाइल उलियानोव ने पत्रकारों से बुधवार को कहा, ‘‘संभवत: इसे कल अंतिम रूप दिया जाएगा, शायद ऐसा हो, लेकिन पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।’’

इससे पहले, वार्ता जारी होने के बीच ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने अंतरिक्ष में दूसरे टोही उपग्रह को प्रक्षेपित किया। आईआरएनए की खबर के अनुसार, गार्ड ने बताया कि ‘नूर 2’ को पृथ्वी की सहत से 500 किलोमीटर ऊपर निचली कक्षा में घेस्ड उपग्रह प्रक्षेपण यान से पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\