विदेश की खबरें | ईरान बना रहा भूमिगत परमाणु संयंत्र: आईएईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने एक भूमिगत परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण करना शुरू कर दिया है।

बर्लिन, 28 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने एक भूमिगत परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण करना शुरू कर दिया है।

एजेंसी के प्रमुख ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मेक्सिको में COVID19 के कारण हुई मौतो के लिए 3 दिन तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय शोक, ‘डे ऑफ द डेड’ के कार्यक्रम के तहत की जाएगी श्रद्धांजलि.

ईरान द्वारा इससे पहले बनाए गए संयंत्र में विस्फोट हो गया था जिसे उसने संयंत्र को बर्बाद करने के लिए किया गया हमला करार दिया था।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने मंगलवार को बर्लिन में एपी को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि ईरान ‘लो-एनरिच’ वाले यूरेनियम का भंडारण भी कर रहा है लेकिन वह नाभिकीय हथियार के निर्माण के लिए पर्याप्त नहीं लगता।

यह भी पढ़े | दुनिया के सामने फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, फ्रांस में पाक का कोई राजदूत नहीं और संसद ने पारित कर दिया वापसी का प्रस्ताव.

ईरान में नतांज़ नाभिकीय संयंत्र में जुलाई में विस्फोट हुआ था जिसके बाद तेहरान ने कहा था कि वह उस क्षेत्र के आसपास पहाड़ों में और अधिक सुरक्षित और नए संयंत्र का निर्माण करेगा।

ग्रोसी ने कहा, उन्होंने शुरू किया है लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है। यह लंबे समय तक चलने वाला काम है।”

उन्होंने विस्तारपूर्वक न बताते हुए कहा कि यह गोपनीय जानकारी है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि की ओर से इस पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\