खेल की खबरें | टी20 विश्व कप चयन के कारण आईपीएल का प्रदर्शन काफी महत्व रखेगा: मूडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी कोच टॉम मूडी ने गुरूवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल और आईएलटी20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में प्रदर्शन इस बार काफी मायने रखेगा क्योंकि इसका टी20 विश्व कप से पहले टीम चयन पर असर पड़ेगा।

चेन्नई, आठ फरवरी अनुभवी कोच टॉम मूडी ने गुरूवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल और आईएलटी20 जैसी प्रतिस्पर्धी लीग में प्रदर्शन इस बार काफी मायने रखेगा क्योंकि इसका टी20 विश्व कप से पहले टीम चयन पर असर पड़ेगा।

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का इस चरण का टी20 विश्व कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जायेगा।

मूडी ने ‘आईएलटी20’ की डेजर्ट वाइपर्स टीम द्वारा करायी गयी वर्चुअल बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मार्च और मई के बीच खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ अन्य टी20 लीग जैसे आईएलटी20 किसी भी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी घरेलू टीम इन टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखेगी क्योंकि इन लीग में काफी बेहतरीन क्रिकेट खेला जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप रन जुटा रहे हैं, विकेट झटक रहे हैं और निरंतरता दिखा रहे हैं तो इससे आप अच्छी स्थिति में पहुंच जाते हैं क्योंकि इससे चयन के लिए कठिन फैसले लेने में मदद मिलती है। ’’

मूडी ने कहा, ‘‘इससे आपको इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है जो टी20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अहम है। ’’

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी हाल में इसी तरह के विचार व्यक्त किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\