जरुरी जानकारी | अडाणी पोर्ट्स के साथ एलपीजी समझौते पर आईओसी ने दिया स्पष्टीकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने आंध्र प्रदेश के गंगावरम स्थित अडाणी समूह के बंदरगाह को एलपीजी के आयात के लिए साथ जोड़ने से संबंधित शुरुआती समझौते पर बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि समूह के साथ उसका ‘लो-या-चुकाओ’ समझौता नहीं हुआ है।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने आंध्र प्रदेश के गंगावरम स्थित अडाणी समूह के बंदरगाह को एलपीजी के आयात के लिए साथ जोड़ने से संबंधित शुरुआती समझौते पर बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि समूह के साथ उसका ‘लो-या-चुकाओ’ समझौता नहीं हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के तहत संचालित गंगावरम बंदरगाह को किसी निविदा के बगैर ही आईओसी का एलपीजी आयात केंद्र बनाए जाने पर सवाल उठाए थे।

आईओसी ने मोइत्रा के इस आरोप पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के इस बारे में समझौता ज्ञापन होने संबंधी बयान से अलग राय जाहिर करते हुए कहा कि उसने सिर्फ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अडाणी पोर्ट्स ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद जारी एक बयान में कहा था, ‘‘गंगावरम बंदरगाह पर एलपीजी भंडारण सुविधा के निर्माण के लिए आईओसी के साथ ‘लो-या-चुकाओ’ समझौते को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।'

मोइत्रा ने अडाणी समूह की कंपनी के इस बयान को ‘खुलेआम चोरी’ बताते हुए बुधवार को ट्विटर पर कहा था कि इसके लिए न तो कोई निविदा जारी की गई और न ही किसी सीवीसी मानक का पालन किया गया।

उन्होंने अपने ट्वीट में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) को टैग करते हुए कहा था, ‘कारोबार को विजाग बंदरगाह से गंगावरम ले जाया जा रहा है। कोयला, गैस के बाद अब हरेक परिवार के चूल्हे से निकाला जा रहा है। शर्मनाक।’

इस आरोप पर आईओसी ने बृहस्पतिवार को कई ट्वीट के जरिये अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश की। उसने कहा, ‘आईओसी ने एपीएसईजेड के साथ अभी तक सिर्फ एक गैर-बाध्यकारी एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। अभी कोई बाध्यकारी समझौता या ‘लो-या-चुकाओ’ समझौता नहीं हुआ है।’

इसके साथ ही सार्वजनिक की पेट्रोलियम कंपनी ने कहा कि वह एलपीजी के आयात के लिए किसी बंदरगाह को चुनते समय कोई निविदा नहीं जारी करती है। आईओसी ने कहा, ‘एलपीजी टर्मिनल की सेवाएं लेने के लिए तेल विपणन कंपनियां वाजिब लागत पर उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं का मूल्यांकन करती हैं। इसके लिए अलग से कोई निविदा नहीं मंगाई जाती है।’

पेट्रोलियम कंपनी ने कहा कि वह कांडला, मुंद्रा, दाहेज, मुंबई, मंगलुरु, हल्दिया, विजाग और एन्नोर समेत कई बंदरगाहों पर एलपीजी का आयात करती है। इसके अलावा कोच्चि और पारादीप में भी एलपीजी आयात टर्मिनल बन रहे हैं जिनका इस्तेमाल आगे किया जाएगा।

आईओसी ने कहा कि गंगावरम बंदरगाह पर बड़े जहाजों को एलपीजी उतारने की सुविधा होगी। इसके साथ विजाग बंदरगाह का भी इस्तेमाल जारी रहेगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड