नयी दिल्ली, 27 मई शेयर बाजारों में बुधवार को आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
बंबई शेयर बाजार का 30- शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 995.92 अंक यानी 3.25 प्रतिशत बढ़कर 31,605.22 अंक पर बंद हुआ। जबकि दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 1,051.3 अंक तक बढ़कर 31,660.60 अंक तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.
शेयर बाजार में आई इस तेजी की बदौलत बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,01,549.38 करोड़ रुपये बढ़कर 1,23,62,539.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से बाजार में शुरुआत अच्छी रही और यह दिन में कारोबार बढ़ने के साथ और मजबूत होती चली गई। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।’’
यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.
उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही दुनियाभर में अर्थव्यवसथाओं के लॉकडाउन से धीरे धीरे बाहर निकलने और प्रतिबंधों में ढील दिये जाने की खबरों से निवेशकों को उम्मीद बंधी है कि अर्थव्यवसथा जल्द ही पटरी पर लौटेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY