एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के 8.9 लाख करोड़ रुपये डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में भी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति 8.90 लाख करोड़ रुपये घट गई।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के 8.9 लाख करोड़ रुपये डूबे

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में भी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति 8.90 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 638.45 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 81,050 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 962.39 अंक तक लुढ़क गया था।

शेयर बाजार में इस बड़ी गिरावट की वजह से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 8,90,153.84 करोड़ रुपये घटकर 4,51,99,444.70 करोड़ रुपये (5.38 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

सेंसेक्स में गिरावट का यह लगातार छठा कारोबारी सत्र रहा। इस दौरान सेंसेक्स में कुल 4,521.85 अंक यानी 5.28 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इससे निवेशकों को कुल 25.16 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

बीएसई पर सूचीबद्ध शेयरों में से 3,493 नुकसान में रहे जबकि 568 शेयरों में तेजी रही और 117 अन्य अपरिवर्तित रहे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).