एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में छह दिनों की गिरावट से निवेशकों को 18 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में छह दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 18 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और व्यापार युद्ध की चिंताओं के बीच इस दौरान बीएसई सेंसेक्स तीन प्रतिशत टूटा है।

जरुरी जानकारी | बाजार में छह दिनों की गिरावट से निवेशकों को 18 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, 12 फरवरी शेयर बाजार में छह दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 18 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और व्यापार युद्ध की चिंताओं के बीच इस दौरान बीएसई सेंसेक्स तीन प्रतिशत टूटा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक आखिरी घंटे में बैंक शेयरों में सुधार के बाद 122.52 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,171.08 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 905.21 अंक तक टूट गया था।

चार फरवरी से अब तक बीएसई सेंसेक्स 2,412.73 अंक यानी 3.07 प्रतिशत गिर चुका है।

इस अवधि में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 18,04,418 करोड़ रुपये घटकर 4,07,46,408.11 करोड़ रुपये पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).