एजेंसी न्यूज

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को लगी 3.30 लाख करोड़ रुपये की चपत

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,011.29 अंक यानी 3.20 प्रतिशत लुढ़ककर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को लगी 3.30 लाख करोड़ रुपये की चपत
जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट के साथ निवेशकों को 3,30,408.87 करोड़ रुपये का चूना लगा। कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच घरेलू बाजारों में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,011.29 अंक यानी 3.20 प्रतिशत लुढ़ककर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तीव्र गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,30,408.87 करोड़ रुपये घटकर 1,20,42,172.38 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स में शामिल 27 शेयर नुकसान में जबकि मात्र तीन लाभ में रहे।

बीएसई में 1,697 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गयी जबकि 716 लाभ में रहे। वहीं 152 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).