जरुरी जानकारी | लखनऊ में 250 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी इन्वेस्टर्स क्लिनिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नॉएडा में प्रमुख तौर पर कारोबार करने वाली इन्वेस्टर्स क्लिनिक ने लखनऊ में हाल में अपना पहला कार्यालय खोला है। उसने रियल्टी फर्म मिगसन की व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए 65 कर्मचारियों को काम पर रखा है।

उत्तर प्रदेश के नॉएडा में प्रमुख तौर पर कारोबार करने वाली इन्वेस्टर्स क्लिनिक ने लखनऊ में हाल में अपना पहला कार्यालय खोला है। उसने रियल्टी फर्म मिगसन की व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए 65 कर्मचारियों को काम पर रखा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी पहले ही लखनऊ में शहीद पथ पर मिगसन-जनपथ की नयी वाणिज्यिक परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये की इन्वेंट्री बेच चुकी है।’

कंपनी ने बताया कि उसने निर्माणकर्त्ता की तरफ से इस परियोजना में करीब 2.5 लाख वर्ग फुट जमीन बेचीं है।

इन्वेस्टर्स क्लिनिक के संस्थापक हनी कटियाल ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के कारण लगभग हर क्षेत्र चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा हैं। पहले लॉकडाउन के दौरान अचल संपत्ति का राजस्व भी थोड़े समय के लिए नीचे चला गया। हम कोरोना की पहली लहर में मजबूत होकर उभरे और दूसरी लहर का भी सामना किया।’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है क्योंकि इस साल की दूसरी छमाही के दौरान मांग बढ़ने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\