एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति पांच लाख करोड़ रुपये घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने से घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आने से निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति पांच लाख करोड़ रुपये घटी

नयी दिल्ली, आठ मई भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने से घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आने से निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में बिकवाली का जोर रहने से 411.97 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 80,334.81 अंक पर बंद हुआ।

व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.90 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 1.05 प्रतिशत की गिरावट आई।

इस गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 5,00,037.74 करोड़ रुपये घटकर 4,18,50,596.04 करोड़ रुपये (4.93 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

बीएसई पर कुल 2,548 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए जबकि 1,349 कंपनियों में तेजी रही और 135 अन्य अपरिवर्तित रहीं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).