जरुरी जानकारी | पी-नोट्स के जरिये निवेश अक्टूबर में बढ़कर 97,784 करोड़ रुपये पर, एक साल का उच्चस्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 97,784 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल का उच्चस्तर है।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 97,784 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल का उच्चस्तर है।

यह लगातार तीसरा महीना है जब इस मार्ग के जरिये पूंजी बाजार में निवेश बढ़ा है।

पी-नोट्स पंजीकृत पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो बिना सीधे पंजीकरण के भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजारों....इक्विटी, बॉन्ड और हाइब्रिड प्रतिभूतियों में अक्टूबर के अंत तक पी-नोट्स के जरिये निवेश 97,784 करोड़ रुपये पर था। सितंबर के अंत तक यह आंकड़ा 88,813 करोड़ रुपये था।

इस साल अक्टूबर के अंत तक पी-नोट्स के जरिये निवेश का आंकड़ा अक्टूबर, 2021 के बाद से सबसे ऊंचा है। उस समय यह आंकड़ा 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा था।

अगस्त के अंत तक पी-नोट्स के जरिये निवेश 84,810 करोड़ रुपये, जुलाई के अंत तक 75,725 करोड़ रुपये और जून के अंत तक 80,092 करोड़ रुपये रहा था।

पी-नोट्स के जरिये निवेश का रुख आमतौर पर एफपीआई निवेश के अनुरूप रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी