जरुरी जानकारी | बुनियादी ढांचा, रियल्टी क्षेत्र में दो साल में आएगा 15 लाख करोड़ का निवेशः क्रिसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को कहा कि ढांचागत और रियल एस्टेट क्षेत्र को मार्च, 2026 तक 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिलने की संभावना है।

मुंबई, 18 जून घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को कहा कि ढांचागत और रियल एस्टेट क्षेत्र को मार्च, 2026 तक 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिलने की संभावना है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इस निवेश से 50 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और रियल एस्टेट एवं ढांचागत क्षेत्र में 25,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

क्रिसिल रेटिंग्स ने एक शोध वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत के प्रमुख ढांचागत क्षेत्र- नवीकरणीय ऊर्जा एवं सड़कें और रियल एस्टेट में निवेश वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान पिछले दो वित्त वर्षों के मुकाबले 38 प्रतिशत बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।’’

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश देश के ऊर्जा सम्मिश्रण में अधिक हरित ऊर्जा जोड़ने पर केंद्रित होगा जबकि सड़क निवेश का केंद्र सड़कों का जाल बढ़ाने पर होगा। इसके साथ रियल्टी क्षेत्र में निवेश का जोर आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं पर होगा।

क्रिसिल के मुख्य रेटिंग अधिकारी कृष्णन सीतारमण ने कहा, ‘‘इन तीनों ही क्षेत्रों में अंतर्निहित मांग को गति देने वाले कारक मजबूत बने हुए हैं और नियमित नीतिगत हस्तक्षेप से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\