जरुरी जानकारी | बिजली पारेषण क्षेत्र में 2024-25 तक 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बिजली पारेषण क्षेत्र में अगले पांच साल में 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में यह कहा है।

नयी दिल्ली, सात अगस्त घरेलू बिजली पारेषण क्षेत्र में अगले पांच साल में 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में यह कहा है।

इक्रा के अनुसार नवीकरणीय ऊर्जा को उत्पादन इकाइयों से ग्रिड तक पहुंचाने की ढांचागत सुविधाओं के विकास से बिजली पारेषण क्षेत्र में निवेश को गति मिलेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

रेटिंग एजेंसी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘इक्रा को उम्मीद है कि अखिल भारतीय स्तर पर अगले पांच साल में 2020-21 से 2024-25 में 1,800 अरब रुपये (1.8 लाख करोड़ रुपये) का निवेश बिजली पारेषण क्षेत्र में आएगा। इस निवेश को उत्पादित नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड तक पहुंचाने के लिये जरूरी ढांचागत सुविधा से गति मिलेगी।’’

रिपोर्ट के अनुसार नीतियों के मामले में परंपरागत स्रोत (कोयला और गैस) के बजाए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (पवन और सौर) पर ध्यान अधिक होने के साथ, अब जोर उत्पादित अक्षय ऊर्जा के लिये पारेषण ढांचागत सुविधा पर है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

इक्रा के समूह प्रमुख और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट रेटिंग) सब्यसाची मजूमदार ने कहा कि केंद्र ने 25,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के पारेषण के लिये शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली मार्ग के तहत 14 पारेषण परियोजनाएं तैयार की हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यों के भीतर इस खंड में अन्य छह परियोजनाओं तैयार की हैं, जिस पर काम होना है।

मजूमदार ने यह भी कहा क कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न बाधाओं से बिजली मांग और क्षेत्र में निवेश धीमा हो सकता है। लेकिन 2021-22 से इसमें तेजी की उम्मीद है।

इक्रा ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में अगले चार-पांच साल में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी अच्छी-खासी बढ़ेगी। हालांकि, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और अन्य सरकारी पारेषण कंपनियां बिजली पारेषण खंड में प्रमुख इकाइयां बनी रह सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\