विदेश की खबरें | स्टोर में नाचने का वीडियो सामने आने के बाद जांचकर्ताओं ने महिला को हिरासत में लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सलामांका छह जुलाई को होनोलूलू पहुंची थी और हवाई पर्यटन प्राधिकरण को इसके चार दिन पता चला कि वह 14 दिन तक पृथक-वास में रहने के नियम का उल्लंघन कर बाहर घूम रही है।
सलामांका छह जुलाई को होनोलूलू पहुंची थी और हवाई पर्यटन प्राधिकरण को इसके चार दिन पता चला कि वह 14 दिन तक पृथक-वास में रहने के नियम का उल्लंघन कर बाहर घूम रही है।
राज्य ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पर्यटन प्राधिकरण ने अटॉर्नी जनरल के विशेष एजेंटों को वीडियो दिखाए, जिनमें महिला नाचती और बाहर खाना खाती नजर आ रही है।
यह भी पढ़े | अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स के सभी रेस्तरां में मास्क पहनना होगा अनिवार्य, 1 अगस्त से लागु होगा नियम.
विज्ञप्ति में बताया गया कि सलामांका अलबामा के बर्मिंघम की रहने वाली है और वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय है।
होनोलुलु के समाचार चैनल केआईटीवी ने बताया कि सलामांका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, लेकिन उसने साथ ही दावा किया कि कानून प्रवर्तन कर्मी उसके घर आए थे और उन्होंने उसे बताया था कि यदि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई जाती है, तो वह बाहर जा सकती है।
यह भी पढ़े | दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 113 नए पॉजिटिव मामले आए सामनें, 298 लोगों की हुई मौत.
हवाई के अटॉर्नी जनरल क्लेयर कोनोर्स ने कहा, ‘‘मेरा कोई जांचकर्ता ऐसी गलत जानकारी नहीं देगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सलामांका के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और इसे देखते हुए उनका यह कदम बेहद खतरनाक और चिंताजनक है। हम इस समय जिस आपात स्थिति में हैं, उसमें इस प्रकार की गलत सूचना के प्रसार के गंभीर परिणाम हो सकते है।’’
सलामांका को गिरफ्तार करने के बाद में 2,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)