देश की खबरें | सिक्किम के मुख्यमंत्री के बेटे और नौ अन्य की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के कोरोना वायरस की चपेट में आने के कुछ दिन बाद अब उनके बेटे विधायक आदित्य के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गंगटोक, 25 सितंबर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के कोरोना वायरस की चपेट में आने के कुछ दिन बाद अब उनके बेटे विधायक आदित्य के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव पेमा टी भूटिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री निवास में नौ और लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्राथमिक तौर पर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निश्चित अंतराल पर कोविड-19 जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

आदित्य, सोरेंग-चखूंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 21 सितंबर को विधानसभा सत्र में भाग लिया था।

बुधवार को उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\