खेल की खबरें | जांच में पाया गया कि भारोतोल्लन में डोपिंग के मामले छिपाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैकलारेन ने कहा कि 40 पॉजीटिव परीक्षणों को आईडब्ल्यूएफ के रिकार्ड में छिपाया गया और जिन खिलाड़ियों के मामलों में देरी की गयी या जिन्हें सामने नहीं लाया गया, उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीते। ये मामले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को भेजे जाएंगे।
मैकलारेन ने कहा कि 40 पॉजीटिव परीक्षणों को आईडब्ल्यूएफ के रिकार्ड में छिपाया गया और जिन खिलाड़ियों के मामलों में देरी की गयी या जिन्हें सामने नहीं लाया गया, उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीते। ये मामले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को भेजे जाएंगे।
मैकलारेन ने कहा कि आईडब्ल्यूएफ का पूर्व अध्यक्ष तमास अजान निरंकुश था और उसने पैसों को लेकर बोर्ड को अंधेरे में रखा।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
उन्होंने कहा कि अजान को राष्ट्रीय महासंघों और प्रायोजकों से डोपिंग के जुर्माने के तौर पर एक लाख डालर तक की धनराशि नकद मिली।
उन्होंने कहा कि एक करोड़ 40 लाख डालर की धनराशि का कोई हिसाब नहीं है।
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
मैकलारेन ने कहा, ‘‘गुप्त बैंक खाते (और स्थानान्तरण) के उपयोग से हर किसी को वित्तीय मामले में अंधेरे में रखा गया। कुछ नकद राशि का हिसाब है और कुछ का नहीं। ’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)