देश की खबरें | कॉर्बेट में अवैध निर्माण पर जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के कालागढ़ वन प्रभाग में पेड़ों के कथित अवैध कटान और अवैध निर्माण के मामले में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जिसमें वन अधिकारियों को अभ्यारोपित किया गया है जिनकी मिलीभगत से उक्त उल्लंघन हुए।

ऋषिकेश, दो मार्च कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के कालागढ़ वन प्रभाग में पेड़ों के कथित अवैध कटान और अवैध निर्माण के मामले में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जिसमें वन अधिकारियों को अभ्यारोपित किया गया है जिनकी मिलीभगत से उक्त उल्लंघन हुए।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभयारण्य में नियमों के उल्लंघन के मामले में राज्य सरकार को सौंपी जाने वाली यह चौथी रिपोर्ट है। उन्होंने बताया कि इसमें भी पुरानी रिपोर्टों की तरह अभयारण्य की पाखरो और मोरघटटी जोन में पेड़ों के अवैध कटान और अवैध निर्माण में मिलीभगत के लिए वन अधिकारियों को अभ्यारोपित किया गया है।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी ने यह जांच की है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में हुए नियमों के उल्लंघन की जांच की थी और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की थी जिनकी कथित मिलीभगत से पेड़ों का ​अवैध कटान और अवैध निर्माण हुआ।

मामले में दूसरी जांच प्रदेश के वन विभाग के पूर्व प्रमुख राजीव भरतरी ने जबकि तीसरी जांच भारत सरकार के वन महानिदेशक के इंटीग्रेटेड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा की गयी। सभी जांच समितियों का निष्कर्ष मिलता-जुलता है लेकिन अधिकारियों के खिलाफ कोई निर्णायक दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गयी जिनकी कथित मिलीभगत से उल्लंघन हुए।

जांच समितियों द्वारा नियमों के उल्लंघन के दोषी ठहराए गए अधिकारियों में पूर्व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जे एस सुहाग और कालागढ़ के पूर्व प्रभागीय वन अधिकारी किशन चंद शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\