विदेश की खबरें | नाटो की एजेंसी के खिलाफ सैन्य उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो सहायता और खरीद एजेंसी (एनएसपीए) दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन के 32 सदस्यों और उनके सहयोगियों को रक्षा उपकरण और अन्य सुरक्षा प्रणालियां और साजोसामान खरीदने में मदद करती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नाटो सहायता और खरीद एजेंसी (एनएसपीए) दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन के 32 सदस्यों और उनके सहयोगियों को रक्षा उपकरण और अन्य सुरक्षा प्रणालियां और साजोसामान खरीदने में मदद करती है।

एक संगठन के रूप में नाटो के पास कोई हथियार नहीं है। यूरोपीय संघ की आपराधिक न्याय एजेंसी ‘यूरोजस्ट’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्तमान और पूर्व एनएसपीए कर्मचारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की सीमा पारीय जांच के लिए सहयोग प्रदान किया है। जांच स्पेन और लक्जमबर्ग तक फैली है, जहां एनएसपीए स्थित है।

रूटे ने कहा कि नाटो एजेंसी सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और ऐसा जारी रहेगा ताकि मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।

उन्होंने तुर्किये में यह बात कही जहां वे नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बेल्जियम के अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि फ्लैंडर्स के पश्चिमी क्षेत्र में दो संदिग्धों को आरोपों के बारे में पूछताछ के लिए ले जाया गया था। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दूसरे को छोड़ दिया गया।

उनके बारे में कोई नाम या विवरण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच रक्षा कंपनियों को गोला-बारूद और ड्रोन जैसे सैन्य उपकरणों की खरीद का अनुबंध प्रदान करने में संभावित ‘अनियमितताओं’ पर केंद्रित है, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में निर्णायक कारक बन गए हैं।

अभियोजकों को संदेह है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने कंपनियों को अनुबंध हासिल करने में मदद करने के लिए गोपनीय जानकारी दी होगी, और इस उद्देश्य के लिए स्थापित ‘कंसल्टेंसी फर्मों’ के माध्यम से धन शोधन किया गया होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\