देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़: सात लोग गिरफ्तार, 45 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सात लोगों की गिरफ्तारी और 48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त कर हेरोइन तस्करी के एक गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ करने का दावा किया।
नयी दिल्ली, छह सितंबर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सात लोगों की गिरफ्तारी और 48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त कर हेरोइन तस्करी के एक गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ करने का दावा किया।
एनसीबी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोगों में एक अफ्रीकी व्यक्ति और म्यामां की एक महिला भी शामिल है।
यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.
एनसीबी के उप निदेशक (अभियान) के पी एस मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के मद्देनजर गिरोह अंतरराष्ट्रीय कूरियर मार्ग का इस्तेमाल कर रहा था। ’’
यह अभियान इस महीने के प्रारंभ में शुरू किया गया था। इसके तहत दिल्ली में एक कूरियर सेवा से करीब 970 ग्राम हेरोइन का पार्सल जब्त किया गया, जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश एक दिन में 397 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मल्होत्रा ने बताया कि इसके बाद ब्यूरो ने भारतीय नागरिकों वाहिद, मोहसिन, शाहजहां, हनीफ और मुन्नसीर को दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया।
उनसे पूछताछ के बाद करीब 980 ग्राम का एक और पार्सल बरामद किया गया।
बाद में, इस सिलसिले में म्यामां की एक महिला और एक अफ्रीकी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

