देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 जुलाई तक निलंबित, चुनिंदा मार्गों पर कुछ को मिल सकती है अनुमति :डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 15 जुलाई तक बढ़ा रहा है लेकिन चुनिंदा मार्गों पर कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की अनुमति मामला दर मामला आधार पर दी जा सकती है।

नयी दिल्ली, 26 जून नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का निलंबन 15 जुलाई तक बढ़ा रहा है लेकिन चुनिंदा मार्गों पर कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की अनुमति मामला दर मामला आधार पर दी जा सकती है।

भारत में कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं।

यह भी पढ़े | 1993 मुंबई बम धमाके के दोषी युसूफ मेमन की नासिक सेंट्रल जेल में मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीजीसीए के परिपत्र के अनुसार, ‘‘सक्षम प्राधिकार ने फैसला किया है कि भारत से अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री सेवाओं की आवाजाही 15 जुलाई, 2020 को रात 11.59 बजे तक निलंबित रहेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, सक्षम प्राधिकार मामला दर मामला आधार पर चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की अनुमति दे सकता है।’’

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हमारे सैनिकों को निहत्थे चीन की सेना का सामना करने क्यों भेजा?.

एयर इंडिया और अन्य निजी घरेलू एयरलाइन्स वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर रही हैं। केंद्र सरकार ने विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को लाने और यहां अटके विदेशियों को उनके देश पहुंचाने के लिए छह मई को मिशन की शुरुआत की थी।

भारत ने दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से घरेलू यात्री उड़ान सेवाओं को बहाल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\