देश की खबरें | जम्मू में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से पिछले माह 62 किलोग्राम हेरोइन और अफीम जब्त करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो लोग 2005 दिल्ली बम धमाके के आरोपी हैं।
जम्मू, 24 अक्टूबर जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से पिछले माह 62 किलोग्राम हेरोइन और अफीम जब्त करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो लोग 2005 दिल्ली बम धमाके के आरोपी हैं।
जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने संवाददताओं को बताया कि जम्मू पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने 19 और 20 सितंबर की दरम्यानी रात में बुधवार चौकी के पास से मादक पदार्थ जब्त किया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में1257 नए केस, 50 की मौत: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने दावा किया कि इन गिरफ्तारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थ की यह खेप सीमा के पास अज्ञात पाकिस्तानी तस्करों ने गिराई थी।
सिंह ने कहा कि मादक पदार्थ मामले के सात में से दो आरोपियों को 2005 दिल्ली बम धमाके मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘19 और 20 सितंबर की दरम्यानी रात में अरनिया इलाके में बुधवार चौकी के पास बुल्ले चक पर जम्मू पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 61 पैकेट हेरोइन, एक पैकेट अफीम, दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 100 कारतूस जब्त किए थे।’’
उन्होंने बताया कि सातों लोगों को पंजाब और जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में छापा मारकर गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी शामलाल के इशारे पर जसराज सिंह और चंदर अज्ञात पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमा पार से गिराई खेप को लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गए थे।
उन्होंने कहा, "उनकी संदिग्ध गतिविधियां देखी गई और घटनास्थल पर गोलियां चलनी शुरू हो गईं लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाते भाग निकले और मादक पदार्थ की खेप वहीं छोड़ गए जिसे पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)