खेल की खबरें | रूस और बेलारूस को लेकर बैठक करेगा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण को देखते हुए रूस और बेलारूस के मुक्केबाजों को प्रतियोगिताओं से निलंबित करने के बारे में निर्णय लेने के लिये इस सप्ताह के आखिर में उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी।

लुसाने, एक मार्च अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण को देखते हुए रूस और बेलारूस के मुक्केबाजों को प्रतियोगिताओं से निलंबित करने के बारे में निर्णय लेने के लिये इस सप्ताह के आखिर में उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी।

आईबीए ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की हालिया सिफारिश के बाद यह बैठक बुलायी गयी है।

आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों से यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस और उसका समर्थन करने वाले बेलारूस को निलंबित करने की अपील की थी।

आईबीए ने बयान में कहा, ‘‘आईओसी की रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों की भागीदारी के संबंध में की गयी सिफारिशों और उन्हें प्रतियोगिताओं से निलंबित करने पर फैसला लेने के लिये आईबीए ने निदेशक मंडल की बैठक बुलायी है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘बैठक इस सप्ताह के आखिर में होगी।’’

दिलचस्प बात यह है कि आईबीए के प्रमुख रूस के उमर क्रेमलेव हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\