जरुरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय विमान ढुलाई अक्टूबर में पिछले साल के 90 प्रतिशत पर पहुंची : पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की अंतरराष्ट्रीय विमान माल ढुलाई (कार्गो) अक्टूबर में एक साल पूर्व के 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर देश की अंतरराष्ट्रीय विमान माल ढुलाई (कार्गो) अक्टूबर में एक साल पूर्व के 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘25 मई से हमारे आकाश और हवाईअड्डों ने 1.81 करोड़ से अधिक घरेलू यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है। एक अन्य क्षेत्र जिसमें गतिविधियों में उल्लेखीय सुधार हुआ है, वह विमान के जरिये माल ढुलाई का रहा है।’’

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बाद भारत में 25 मई से करीब दो माह के अंतराल के बाद घरेलू विमान सेवाएं शुरू हुई थीं। 23 मार्च से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को स्थगित किया गया था। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई कार्गो परिचालन को स्थगित नहीं किया गया।

पुरी ने कहा कि हवाई कार्गो आंकड़ों में उल्लेखीय सुधार दिख रहा है। भारतीय हवाईअड्डों पर माल ढुलाई का आंकड़ा 2006-07 में 15.5 लाख टन था, जो 2018-19 में बढ़कर 35.6 लाख टन हो गया। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से यह घटकर 33.3 लाख टन रह गया।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘भारत का अंतरराष्ट्रीय हवाई कार्गो अक्टूबर, 2020 में पिछले साल के इसी महीने के 90 प्रतिशत पर पहुंच गया है।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\