खेल की खबरें | रोमा से ड्रा खेलकर इंटर मिलान की खिताब की उम्मीदें धूमिल पड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रविवार को खेले गये इस मैच के परिणाम के बाद दूसरे स्थान पर काबिज मिलान शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से पांच अंक पीछे हो गया है। युवेंटस अगले मैच में लाजियो पर जीत दर्ज करके रिकार्ड नौवीं बार खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है। इससे वह आठ अंक आगे हो जाएगा और उसके बाद केवल चार दौर के मैच होंगे।
रविवार को खेले गये इस मैच के परिणाम के बाद दूसरे स्थान पर काबिज मिलान शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से पांच अंक पीछे हो गया है। युवेंटस अगले मैच में लाजियो पर जीत दर्ज करके रिकार्ड नौवीं बार खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है। इससे वह आठ अंक आगे हो जाएगा और उसके बाद केवल चार दौर के मैच होंगे।
स्टीफन डि वरिज ने इंटर की तरफ से पहला गोल किया लेकिन उसके रक्षकों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रोमा की तरफ से लियोनार्डो स्पाइनजोला और हेनरिक मखितारयन ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। ऐसे में रोमेलु लुकाकु ने 88वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जिससे इंटर ने मैच ड्रा कराया।
यह भी पढ़े | लंबे ब्रेक के बाद तेज गेंदबाजों को सावधान रहना होगा: इरफान पठान.
इस बीच गैब्रियल के आत्मघाती गोल और पेनल्टी चूकने से लीस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडराने लगा है। उसे जेनोआ ने 2-1 से हराया। अब जबकि चार दौर के मैच बचे हैं तब जेनोआ 18वें स्थान पर काबिज लीस से चार अंक आगे हो गया है।
ब्रेसिया से 2-1 से हारने के कारण स्पॉल दूसरी डिवीजन में खिसक गया। ब्रेसिया इस जीत के बावजूद ‘रेलीगेशन जोन’ से नौ अंक पीछे है और उस पर भी दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे नोवाक जोकोविच.
अन्य मैचों में नैपोली ने उडिन्से को 2-1 से हराया जबकि सैंपडोरिया ने पारमा को 3-2 से और फियोरेनटिना ने टोरिनो को 2-0 से पराजित किया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)