विदेश की खबरें | नार्वे हवाईअड्डे पर ड्रोन देखे जाने के मामले में खुफिया एजंसी ने जांच की कमान संभाली
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नार्वे के मुख्य नौसेनिक अड्डे के निकट स्थित बर्गन हवाईअड्डा को सुबह के करीब साढ़े छह बजे बंद कर दिया गया था और लगभग ढाई घंटे बाद विमानों का संचालन दोबारा शुरू किया गया था।

बर्गन पुलिस के प्रवक्ता अर्जन जुविक ने बताया कि हवाईअड्डे के पास कईं ड्रोन देखे जाने की सूचना है।

जुविक ने कहा, ‘‘फिलहाल हमें यकीन नहीं कि वहां कितने ड्रोन थे, लेकिन कम से कम एक तो जरूर मौजूद था।’’

‘एनटीबी’ के अनुसार, बर्गन के उत्तर में एक घरेलू फोर्डे हवाईअड्डे के पास भी एक ड्रोन की सूचना मिली है, जिसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

नार्वे पुलिस सुरक्षा सेवा की उप-प्रमुख हेडविग मोए के मुताबिक, हाल के महीनों में अपतटीय तेल और गैस प्लेटफार्म, नार्वे के अन्य बुनियादी ढांचों के निकट कईं ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है।

मोए ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि ड्रोन को इस तरह से उड़ाया जाता है, जिससे इसे संचालित करने वाले व्यक्ति का पता लगाना मुश्किल हो जाये।’’

लेकिन नार्वे के अधिकारियों को इस मानव रहित ड्रोन के संचालन में रूस की भागीदारी पर संदेह है। इसे ‘‘जासूसी के लिए या डर दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।’’

पिछले कुछ सप्ताह में कम से कम सात रूसी नागरिकों को ड्रोन उड़ाने या नार्वे में संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

नार्वे के कानून के तहत, रूसी कंपनियों या नागरिकों द्वारा संचालित विमानों/ड्रोन को ‘‘नार्वे से संबंधित क्षेत्र में उतारना, उड़ान भरना प्रतिबंधित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)