देश की खबरें | समानों के अवैध परिवहन में लगी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अधिकारियों को उन परिवहन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं जो ई-वे पर्चियों के दुरुपयोग और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।
बेंगलुरु, छह जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अधिकारियों को उन परिवहन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं जो ई-वे पर्चियों के दुरुपयोग और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निरीक्षण के बाद उन पर जुर्माना लगाने को कहा है।
यह भी पढ़े | मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी इलाके में कोरोना के नए 10 मामले सामने आए, कुल संख्या 1899 हुई.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि येदियुरप्पा वाणिज्य कर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने राज्य में कर संचयन की स्थिति की भी समीक्षा की।
इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने पिछले महीने हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जाली ई-वे पर्चियों, वस्तुओं के परिवहन के लिये तय समय सीमा के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञप्ति में अधिकारियों को उद्धृत करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सड़क सतर्कता दस्तों की संख्या 77 से बढ़ाकर 116 कर दी गई है।
इलेक्ट्रॉनिक वे (ई-वे) पर्ची प्रणाली में 50 हजार रुपये की कीमत से ज्यादा के सामान को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाने के लिये व्यापारियों या परिवहन कंपनियों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) निरीक्षक द्वारा जारी पर्ची दिखानी होती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)