देश की खबरें | उत्तराखंड में मंकीपॉक्स निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को राज्य में मंकीपॉक्स से संबंधित निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया।

देहरादून, दो अगस्त उत्तराखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को राज्य में मंकीपॉक्स से संबंधित निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया।

एनएचएम ने कहा कि राज्य में एक भी मामला सामने आने पर उसे प्रकोप के तौर पर लिया जाना चाहिए और जिला निगरानी दल को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।

भारत में मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड एनएचएम के निदेशक आर. राजेश कुमार ने यह निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, राज्य में मंकीपॉक्स संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

परामर्श में अधिकारियों से निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट पर रखने के लिए कहा गया है।

परामर्श में कहा गया है कि निगरानी का उद्देश्य संक्रमण के मामलों और समूहों की तेजी से पहचान करना और जल्द से जल्द इसे रोकना है।

इसमें कहा गया है, ''मंकीपॉक्स के एक मामले को भी प्रकोप के रूप में लिया जाना चाहिए।''

परामर्श के अनुसार, किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत जिला निगरानी इकाइयों को दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\