देश की खबरें | कर्नाटक में दूसरे राज्यों से आने वालों के लिये संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये बेंगलुरु की स्थानीय निकाय एजेंसियों ने राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के लिये संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बेंगलुरु, दो अगस्त कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये बेंगलुरु की स्थानीय निकाय एजेंसियों ने राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के लिये संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरु में प्रवेश करने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी । अगर वह नहीं लाते हैं तो हम जांच करेंगे और जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उन्हें संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा ।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य के साथ बैठक के बाद गुप्ता ने बताया कि यह व्यवस्था आज से लागू की गयी है।

निगम आयुक्त ने बताया कि इस मामले में बीबीएमपी के संभागीय स्तर के अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय करेंगे ।

एक सवाल के जवाब में मुख्य आयुक्त ने बताया कि बीबीएमपी की ओर से चिन्हित स्थानों पर संस्थागत पृथक-वास को जरूरी किया गया है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गयी है। 12 जुलाई को नये मामले जहां गिर कर 1386 पर आ गये थे वहीं रविवार को यह बढ़ कर 1,875 पर पहुंच गए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\