देश की खबरें | महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकत करने के मामले में निरीक्षक बर्खास्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया के एक पुलिस थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

लखनऊ (उप्र), दो जुलाई देवरिया के एक पुलिस थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देवरिया जिले के भटनी थाने में एक महिला शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के सामने कथित रूप से अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किए गए निरीक्षक भीष्म पाल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में BJP सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री शामिल.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले किसी भी कदम को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जा रही है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

गौरतलब है कि गत 22 जून को भटनी थाने में जमीन के विवाद के सिलसिले में शिकायत लेकर आई एक महिला और उसकी बेटी के सामने निरीक्षक भीष्म पाल सिंह ने कथित रूप से अश्लील हरकत की थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुरु किया देश का पहला प्लाज्मा बैंक, हेल्पलाइन नंबर जारी कर मुख्यमंत्री ने दी इससे जुड़ी हर जानकारी.

लड़की ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वह गत मंगलवार से फरार था।

सिंह पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\