जरुरी जानकारी | आईनॉक्स इंडिया के आईपीओ को आखिरी दिन 61.28 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली आईनॉक्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के आखिरी दिन सोमवार को 61.28 गुना अभिदान मिली।
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली आईनॉक्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के आखिरी दिन सोमवार को 61.28 गुना अभिदान मिली।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,54,77,670 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 94,84,24,268 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड में सर्वाधिक 147.80 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 50.20 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 15.29 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 627-660 रुपये प्रति शेयर है।
आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 438 करोड़ रुपये जुटाए थे।
चूंकि यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, इसलिए वडोदरा स्थित कंपनी को कोई आय प्राप्त नहीं होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)