देश की खबरें | चोटिल रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, सीमित ओवरों में राहुल उप्कप्तान, पंत को जगह नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के सीमित ओवरों के उप-कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी तीनों प्रारूपों की टीम से बाहर हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारत के सीमित ओवरों के उप-कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी तीनों प्रारूपों की टीम से बाहर हो गये।

चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों में भी वह नहीं खेल सकेंगे ।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर फिर साधा निशाना, कहा- वर्तमान मुख्यमंत्री 10 नंवबर के बाद कभी सीएम नहीं बन पाएंगे.

रोहित की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। विराट कोहली की अगुवाई वाली टेस्ट टीम में भी राहुल की वापसी हुई है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिली। वह हालांकि टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे।

यह भी पढ़े | केरल में महिला फोटोग्राफर दीया जॉन के खिलाफ मामला दर्ज, हिंदू देवी के रूप में महिला की अपमानजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप.

बीसीसीआई चिकित्सा दल चोटिल तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और रोहित की निगरानी कर रहा है।

टीम घोषणा से जुड़ी विज्ञप्ति में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘बीसीसीआई चिकित्सा दल इशांत और रोहित की निगरानी करना जारी रखेगा।’’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के अलावा इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। यह दौरा 27 नवंबर से शुरू होगा।

यह पता चला है कि रोहित को चोट से उबरने में छह से आठ सप्ताह का समय लगेगा। रोहित को यह चोट आईपीएल के दौरान लगी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई- को बताया, ‘‘इस बात की संभावना कम है कि रोहित इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में आगे भाग लेंगे। उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए भारत वापस जाकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रहना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\