देश की खबरें | कोयंबटूर में उपचाररत घायल हाथी की मौत

कोयंबटूर, तीन जुलाई कोयंबटूर जिले में पिछले छह दिन से उपचाररत आठ वर्षीय एक हाथी की मौत शुक्रवार को हो गई। इस हाथी की मौत के साथ ही जिले में पिछले 24 घंटे में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है।

वन अधिकारियों ने बताया कि आठ वर्षीय हाथी की मौत शुक्रवार को सिरूमुगई वन क्षेत्र में हो गई।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में सुबह से हो रही है तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी.

हाथी पेथीकुट्टी क्षेत्र में सड़क पर लेटा हुआ मिला था और पैरों में गंभीर जख्म की वजह से वह खड़े होने में असमर्थ था।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के पशु चिकित्सक ने 26 जून से हाथी का इलाज करना शुरू किया। उसकी हालत भी सुधर रही थी और बुधवार को ग्लूकोज, पौष्टिक आहार और एंटीबायोटिक्स दिए जाने के बाद कुछ कदम वह चला भी था।

यह भी पढ़े | मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वन अधिकारी ने बताया कि हालांकि दोपहर में उसकी मौत हो गई।

जिले में खास तौर पर मोट्टुपलायम क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में यह तीसरे हाथी की मौत है। एक हाथी को किसानों ने गोली मार दी जबकि अन्य की मौत बीमारी से हो गई। वहीं नीलगिरि जिले के मासीनागुडी क्षेत्र में एक बांस के रिजॉर्ट में एक हाथी की मौत बिजली के चपेट में आने से हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)