एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा सरकार में हर रोज बढ़ रही महंगाई : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को महंगाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर रोज महंगाई बढ़ रही है।

देश की खबरें | भाजपा सरकार में हर रोज बढ़ रही महंगाई : अखिलेश यादव

लखनऊ, आठ मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को महंगाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर रोज महंगाई बढ़ रही है।

सपा मुख्‍यालय से रविवार को जारी बयान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘‘अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में आम आदमी की कमर बुरी तरह टूट चुकी है।’’

उन्‍होंने कहा कि पहले पट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम बढ़े अब दवाएं, खाद्य पदार्थ, परिवहन सभी कुछ महंगा हो गया है। यादव ने दावा किया कि बढ़ती महंगाई की वजह से बड़ी संख्या में बच्चों की फीस न दे पाने से उनकी शिक्षा बाधित हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हर दिन लूट रही भाजपा सरकार की ‘डबल डकैती‘ साबित हो रही है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा की आर्थिक कुनीतियों के चलते हर घर की आय में कमी आई है, बेरोजगारी बढ़ रही है, कामधंधे ठप्प हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल दिया है।

घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की वृद्धि का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर 50 रूपये महंगा हो गया है, इससे सिलेंडर की कीमत एक हजार रूपये के पार हो गई है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि घरेलू गैस के दामों में जिस तरह वृद्धि हो रही है उससे घरेलू अर्थव्यवस्था पर गम्भीर प्रभाव पड़ा है, घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है।

यादव ने कहा कि ‘‘भाजपा की कुनीतियों से गरीब अब गरीबी के दलदल में और गहरा धंसेगा जबकि भाजपा के पूंजीपति मित्र और ज्यादा मालामाल हो जाएंगे, भाजपा का यही डरावना चेहरा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).