एजेंसी न्यूज

Indore: एमवाय अस्पताल की लापरवाही, चूहे ने कुतरा नवजात के पैर

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित नर्सरी में बच्चे को रखा गया था. बच्चा पूरी तरह विकसित नहीं था, उसका वजन करीब एक किलो चार सौ ग्राम है. उसे देखरेख के लिए नर्सरी में वार्मर पर रखा गया था. बच्चे की मां प्रियंका सोमवार सुबह उसे दूध पिलाने गई तो मामला सामने आया.

Indore: एमवाय अस्पताल की लापरवाही, चूहे ने कुतरा नवजात के पैर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इंदौर: इंदौर (Indore) के सबसे बड़े सरकारी एम वाय अस्पताल में (MY Hospital) लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां एक नवजात शिशु के कथित तौर पर चूहे ने उंगली और एड़ी को कुतर लिया. अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए समिति बनाई है. Indore Accident: इंदौर में खड़े डंपर से टकाराई कार, 6 लोगों की मौत

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित नर्सरी में बच्चे को रखा गया था. बच्चा पूरी तरह विकसित नहीं था, उसका वजन करीब एक किलो चार सौ ग्राम है. उसे देखरेख के लिए नर्सरी में वार्मर पर रखा गया था. बच्चे की मां प्रियंका सोमवार सुबह उसे दूध पिलाने गई तो मामला सामने आया. इसके बाद ड्यूटी पर तैनात अमले ने प्लास्टिक सर्जन से जांच कराई और जांच के बाद सामने आया कि बच्चे के पैर का अंगूठा और एक उंगली को चूहे ने काटा है.

एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी एस ठाकुर ने बताया है कि नर्सरी में चूहों द्वारा बच्चे की एड़ी कुतरने का मामला सामने आया है. तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई हैं, जो अपनी जांच रिपोर्ट देगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).