विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि बृहस्पतिवार मध्य रात्रि आए भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में और भी भारी उपकरणों को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 73 लोगों की मौत ममूजू और नौ की मौत पड़ोसी जिले माजेने में हुई है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि बृहस्पतिवार मध्य रात्रि आए भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में और भी भारी उपकरणों को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 73 लोगों की मौत ममूजू और नौ की मौत पड़ोसी जिले माजेने में हुई है।

बिजली आपूर्ति तथा फोन संचार सुविधाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही है।

जाति ने बताया कि भूकंप के कारण हजारों लोग बेघर हो गए तथा 800 से अधिक लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से आधे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

जाति ने बताया कि माजेने में कम से कम 1,150 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 27,850 लोगों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है।

आपदा मोचन एजेंसी की ओर से बताया गया कि भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ ममूजू और माजेने को जोड़ने वाला मार्ग सेना के इंजीनियरों ने साफ कर दिया है। क्षतिग्रस्त पुल को भी उन्होंने ठीक कर दिया है।

इससे पहले 2018 में पालू शहर में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। तब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\