विदेश की खबरें | इंडोनेशिया : स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद और रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ग्राम प्रधान मुहम्मद अमीरुद्दीन ने कहा कि 53 पुरुषों, 39 महिलाओं और 55 बच्चों का समूह शनिवार देर रात लंगकट जिले के करंग गादीह समुद्र तट पर पहुंचा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ग्राम प्रधान मुहम्मद अमीरुद्दीन ने कहा कि 53 पुरुषों, 39 महिलाओं और 55 बच्चों का समूह शनिवार देर रात लंगकट जिले के करंग गादीह समुद्र तट पर पहुंचा।

उन्होंने बताया कि एक जर्जर, क्षतिग्रस्त लकड़ी की नाव जो उन्हें बांग्लादेश से लेकर आई थी, गांव से कुछ ही दूरी पर एक प्रकाश स्तंभ द्वीप के तट पर बंधी हुई थी।

लंबी यात्रा के बाद शरणार्थियों में से पांच बीमार हो गए थे और स्थानीय निवासियों ने उन्हें भोजन और पानी दिया। वे उनके आगे का ठिकाना तय करने के लिए आप्रवासन और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, स्थानीय निवासी अपने समुदायों में शरणार्थियों को नहीं चाहते हैं, और पिछले सप्ताह कई लोगों ने हाल ही में रोहिंग्या के आने का विरोध किया था।

अमरुद्दीन ने कहा, ‘‘हमने उनकी मदद की क्योंकि वे भूख और निर्जलीकरण के कारण बहुत कमजोर हो गए थे। लेकिन कई लोग उन्हें हमारे गांव में रहने नहीं देना चाहते क्योंकि वे बाद में केवल समस्याएं ही पैदा करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि शरणार्थियों में से एक ने अधिकारियों को बताया कि वे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शरणार्थी शिविर से इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए और एक प्रकाश स्तंभ द्वीप पर पहुंचे।

म्यांमा में सुरक्षा बलों के कठोर उग्रवाद विरोधी अभियान से बचने के लिए लगभग 740,000 रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश पहुंचे थे लेकिन वहां स्थिति खराब है जिसकी वजह से वे पलायन कर रहे हैं।

इंडोनेशियाई में भी इनका विरोध बढ़ रहा है। छात्रों की भीड़ ने बुधवार को आसेह प्रांत की राजधानी बांदा आसेह में एक स्थानीय सामुदायिक हॉल पर हमला कर दिया था जहां पर जहां 137 रोहिंग्या ने शरण ले रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\